राशिफल

आज का राशिफल। 29 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। आपको जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगी।

वृष

आज बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप काम करेंगे। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। अनुशासनहीनता पूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिए। व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

आज परिवार में तालमेल शानदार रहने वाला है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए दिन श्रेष्ठ है। अपने रसूख और प्रतिष्ठा के कारण आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

कर्क

आज विदेशों से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। आपनी वाणी में मिठास रहेगी। आध्यात्मिक विषयों में आ रुचि लेंगे।

कन्या

आज भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती है। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है। धैर्यवान होकर सभी काम करें। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

तुला

आज धन कमाने के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा।

वृश्चिक

आज सुबह काम का तनाव रहेगा,लेकिन शाम तक आप काफी शांत मूड में आ जाएंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

धनु

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार के नए आइडियाज आपके मन में पूरे दिन आते रहेंगे। दर्शन और साहित्य के प्रति आप काफी आकर्षित रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संंबंधों के बीच नकारात्मक बातें आ सकती हैं। नए ज्ञान को सीखने का प्रयास करेंगे। आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए।

मीन

आज आप लोगों की मदद करने के लिए उधार दे सकते हैं। आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे,किंतु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिए। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button