भारत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – Utkal Mail

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा का सोमवार रात उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ राजनेता एस. एम. कृष्णा (92) लंबे समय से बीमार थे। सूत्र ने बताया, ‘‘एस. एम. कृष्णा अब नहीं रहे और उन्होंने अपने आवास पर देर रात दो बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाए जाने की संभावना है।’’ 

कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में एक मई, 1932 को जन्मे सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। कांग्रेस में लंबे समय तक रहने के बाद कृष्णा अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

एस एम कृष्णा ने 1960 के आस पास अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1962 में उन्होंने मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी जॉइन की थी और 1968 में मंड्या लोकसभा सीट उप चुनाव जीत गए। फिर एस एम कृष्णा कांग्रेस में शामिल हुए और मंड्या लोकसभा सीट से 1971 में फिर से चुनाव जीत गए। 

यह भी पढ़ें:-10वीं पास महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपये, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की LIC ‘बीमा सखी योजना’

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button