विदेश

पाकिस्तान में अचानक खाई में गिर गई बस, 20 लोगों की मौत…बचाव प्रयास जारी   – Utkal Mail

पेशावर। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई। बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। 

अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया।

ये भी पढे़ं: अमेरिका : कॉलेज परिसरों में फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन, 2100 से अधिक लोग गिरफ्तार 

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button