महाराष्ट्र चुनाव: NCP ने जारी की एक सूची, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान बांद्रा ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव – Utkal Mail

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित गुट ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नवाब मलिक की बेटी सना मलिक और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। जारी लिस्ट के मुताबिक नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को जहां अणुशक्ति नगर टिकट मिला है तो वहीं जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा से आए निशिकांत पाटिल को इस्लामपुर से तो संजयकाका रामचंद्र पाटील को तासगांव-कवठे महांकाल से उम्मीदवार बनाया गया है।
निशिकांत भोसले और पूर्व सांसद संजयकाका हुए NCP में शामिल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद संजयकाका पाटिल उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हो गए। अजीत पवार ने दोनों नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दी दिलाई।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में BJP को लगा बड़ा झटका, निशिकांत भोसले और पूर्व सांसद संजयकाका हुए NCP में शामिल