मनोरंजन
Pran Pratishtha Ayodhya : हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना कर अनुपम खेर बोले- अयोध्या का माहौल राममय है – Utkal Mail
अयोध्या। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में स्थित हनुमानजी के प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दर्शन करने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है। अयोध्या का माहौल बहुत ही राममय है। हर तरफ हवा में जय श्रीराम का नारा है। दिवाली फिर आ गई है, यही असली दिवाली है।
माधुरी दीक्षित भी पति के साथ रवाना
अभिनेता जैकी श्रॉफ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मुंबई से अयोध्या रवाना हुए। एक्टर आयुष्मान खुराना भी मुंबई से निकल चुके हैं। वहीं, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेने के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : PHOTOS : राम भक्ति में लीन हुईं कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगाई झाड़ू, बोलीं- आओ मेरे राम!



