AUS vs SA World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 – Utkal Mail
लखनऊ। विश्वकप 2023 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा मैच है। ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन के बड़े अंतर से हराया था। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों में बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए हैं। कैमरन ग्रीन की जगह हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस को और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कारी की जगह जोश इंगलिस को उतारा है। वहीं साउथ अफ्रीका टीम में एक बदलाव हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में स्पिनर तबरेज शम्सी को जगह दी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसैं, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सि, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : ‘किंग कोहली’ ने नवीन उल हक को लगाया गले, अफगानी क्रिकेटर बोले- मैदान के बाहर कोई विवाद नहीं था