विदेश
USA : वाशिंगट में अंधाधुंध गोलीबारी से सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर – Utkal Mail

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम हुई गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज़्यादा लोग मौजूद थे।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या नहीं। अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़े : दक्षिण कोरिया नौसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पोहांग के पहाड़ी इलाके में हुआ हादसा