मनोरंजन

VIDEO : यश कुमार की 'सर्वगुण संपन्न' का ट्रेलर रिलीज, गूंगे लड़के और अंधी लड़की पर आधारित है फिल्म की कहानी   – Utkal Mail


मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म सर्वगुण संपन्न का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय श्रीवास्तव और प्रियंका रेवाड़ी निर्मित यश कुमार की आने वाली भोजपुरी फिल्म सर्वगुण संपन्न का ट्रेलर कैप्टन वॉच हिट के ऑफिशियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी गूंगे लड़के और अंधी लड़की के बीच की है। फिल्म में यश कुमार के अपोजिट प्रियंका रेवाड़ी नजर आई है और उन्होंने अंधी लड़की का किरदार बखूबी निभाया है।

 

सर्वगुण संपन्न को अजय श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है।फिल्म को लेकर यश ने बताया कि इस फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छूएगी। इसके संवाद इतने बेहतरीन है कि दर्शन बार-बार इस फिल्म को देखना चाहेंगे और इसकी प्रस्तुति का जवाब नहीं। इसलिए हम भोजपुरी के दशकों से कहना चाहेंगे कि यह फिल्म जब भी रिलीज हो आप अपने परिवार के साथ इसे देखें।

यश कुमार ने कहा कि फिल्म में एक ऐसा मर्म छुपा है जो प्यार को अभिव्यक्त करता है। फिल्म सबको बेहद पसंद आए इसके लिए हम सबों ने बेहद मेहनत की है और अब आप से उम्मीदें हैं कि आप हमारी फिल्म को किस तरह से पॉइंट देते हैं। सर्वगुण संपन्न में यश कुमार, प्रियंका रेवड़ी, धनंजय सिंह, रश्मी पाठक, सी.पी भट्ट आदि प्रमुख भूमिका में हैं। कहानीकार अजय श्रीवास्तव हैं। पटकथा एवं संवाद सुरेंद्र मिश्रा और अजय श्रीवास्तव हैं । संगीत छोटे बाबा और गीतकार छोटू यादव हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, उधारी बाबू, प्रवीण शेलार हैं।

ये भी पढ़ें : War 2 : दिसंबर से फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग पर जुटेंगे ऋतिक रोशन  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button