भारत की जनसंख्या होगी चीन से दोगुनी, जानें क्या है पाकिस्तान का हाल? नई शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे! – Utkal Mail

नई दिल्लीः आगामी कुछ दशकों में भारत की आबादी चीन की तुलना में दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही भारत अब युवा आबादी वाला देश नहीं रहेगा। जनसंख्या के मामले में अमेरिका तीसरे स्थान पर होगा, जबकि पाकिस्तान शीर्ष पांच देशों में शामिल रहेगा।
प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, 2061 तक भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी। इसके बाद जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आएगी और 2100 तक यह घटकर 1.5 अरब रह जाएगी। उसी समय, चीन, जो वर्तमान में दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है, उसकी जनसंख्या केवल 63 करोड़ रह जाएगी, जो भारत से लगभग आधी होगी। वहीं, अमेरिका की आबादी 42 करोड़ होगी।
इस शोध की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 75 साल बाद भारत की जनसंख्या चीन से दोगुनी से भी अधिक होगी। जहां भारत की आबादी 1.5 अरब होगी, वहीं चीन की आबादी में भारी कमी आएगी और यह केवल 63 करोड़ रह जाएगी। चीन में जनसंख्या में इस कमी का कारण वहां की वन चाइल्ड पॉलिसी रही है। हालांकि चीन की सरकार ने इस नीति को समाप्त कर दिया है, लेकिन वहां के लोग अब भी अधिक बच्चे पैदा करने से हिचक रहे हैं।
जनसंख्या वृद्धि में पांच देशों का 60% योगदान
शोध के अनुसार, 75 साल बाद वैश्विक जनसंख्या वृद्धि में 60% हिस्सेदारी पांच देशों—कॉन्गो, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और तंजानिया—की होगी। पाकिस्तान में जनसंख्या विस्फोट पर कोई नियंत्रण नहीं होगा, क्योंकि वहां जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को लागू नहीं किया जाता। शोध यह भी बताता है कि आने वाले दशकों में अफ्रीकी देश दुनिया में सबसे युवा आबादी वाले होंगे।
औसत आयु बढ़कर 42 साल होगी
वर्तमान में तीसरे स्थान पर काबिज अमेरिका 2100 तक छठे स्थान पर खिसक जाएगा। शोध से यह भी पता चला है कि वैश्विक औसत आयु बढ़कर 42 साल हो जाएगी, जो अभी केवल 31 साल है। 75 साल बाद 2.4 अरब लोग बुजुर्ग होंगे, यानी उनकी उम्र 65 साल से अधिक होगी।
यह भी पढ़ेः Summer Special AC: जितना तपेगा सूरज, उतनी ही ठंडक देगा ये सौर एसी, जानें क्या है खास