TEA EXPORT: दुनिया में बढ़ी भारतीय चाय की मांग, FY25 17% उछाल, जून में 32% बढ़ोतरी – Utkal Mail

कोलकाता। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में भारत का चाय निर्यात सालाना आधार पर 2.85 प्रतिशत बढ़कर 25.79 करोड़ किलोग्राम हो गया है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में वित्त वर्ष 2023-24 में देश का चाय निर्यात 25.07 करोड़ किलोग्राम रहा था। चाय बोर्ड के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान उत्तर भारत से निर्यात की मात्रा 16.12 करोड़ किलोग्राम तक पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 14.90 करोड़ किलोग्राम से 8.15 प्रतिशत की वृद्धि है।
इसी प्रकार, आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण भारत से निर्यात 2024-25 में 4.92 प्रतिशत घटकर 9.67 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो उससे पिछले वित्त वर्ष में 10.17 करोड़ किलोग्राम था। प्रति किलोग्राम चाय निर्यात का मूल्य बढ़कर 290.97 रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 258.30 रुपये से 12.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
कैलेंडर वर्ष 2024 में चाय निर्यात 25.62 करोड़ किलोग्राम तक पहुंच गया, जो 2023 की तुलना में 10.57 प्रतिशत की वृद्धि है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान उत्तर भारत से निर्यात 15.55 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि दक्षिण भारत से यह 10.07 करोड़ किलोग्राम रहा, जो क्रमशः 10.28 प्रतिशत और 11.02 प्रतिशत की वृद्धि है।
ये भी पढ़े : Share Market Crash: सुस्त शुरुआत के बीच बैंक शेयरों में दबाव, सेंसेक्स 501 अंक टूटा, निफ्टी 143 अंक पर हुआ बंद