भारत

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे नितिन गडकरी – Utkal Mail

लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश (जेपी) नारायण की जयंती हर साल 11 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस साल भी उनकी जयंती मनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया है और उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उनको आगामी 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्म जयंती के अवसर पर सिताब दियारा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि उन्होंने इस आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर हमारे साथ सुशील पांडेय भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि लोकनायक जयप्रकाश (जेपी) नारायण की जयंती हर साल 11 अक्टूबर को मनाई जाती है। उनका जन्म 1902 में बिहार के एक सुदूर गांव सिताब दियारा में हुआ था। जेपी को नौ साल की उम्र में पटना के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में दाखिला मिला। उन्होंने राज्य मैट्रिक परीक्षा दी और पटना कॉलेज में जिला मेरिट छात्रवृत्ति प्राप्त की। वर्ष 1960 के दशक के उत्तरार्ध में, जेपी राज्य की राजनीति में आए। 1974 में, उन्होंने बिहार में छात्र आंदोलन को आगे बढ़ाया, जो आगे चलकर बिहार आंदोलन के रूप में जाना जाने वाला एक प्रसिद्ध जन आंदोलन बन गया। इसी आंदोलन के दौरान, उन्होंने शांतिपूर्ण संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया। उन्होंने 1974 में सिटिज़न्स फ़ॉर डेमोक्रेसी और 1976 में पीपुल्स यूनियन फ़ॉर सिविल लिबर्टीज़ की स्थापना की। ये दोनों ही गैर-सरकारी संगठन हैं जो नागरिक स्वतंत्रता के लिए काम करते हैं। 

यह भी पढ़ेः अंदाज-ए-अवध बयां करेंगी हजरतगंज की इमारतें, नए कलेवर में आएगा नजर


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button