राशिफल

आज का राशिफल। 18 अगस्त, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की किसी तकनीक त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा।

वृष

आज धन उधार देने से बचें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। परिवार में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं। बहुप्रतीक्षित कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

मिथुन

आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें। आपको कई नए लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। बॉस से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

सिंह

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन दिया जा सकता है। यदि आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। आपके सभी काम सफल होंगे। मित्र व संबंधी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कन्या

आज नजदीकी संबंधों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

आज आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद उठाएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अपने शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। मध्यान्ह के बाद सभी काम बिना बाधा के पूर्ण होंगे। जमापूंजी को किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बनाएंगे।

धनु

आज परिजनों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं। विदेशों में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेशों में काम कर रहे हैं उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबंध मिल सकते हैं।

मकर

आज सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिए। गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

कुंभ

आज घर में हास्य व मनोरंजन का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिए दिन उत्तम है। बिजनेस को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।

मीन

आज जहां आवश्यक न हो वहां बोलने से बचें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button