मनोरंजन

Jawan Box Office Collection : 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान', कई फिल्मों का तोड़े रिकॉर्ड – Utkal Mail


मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। जवान ने 75 करोड़ की कमाई की थी। 

फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहरुख खान ने पठान, केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन, वॉर, और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। जवान ने चार दिनों में 287 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जवान ने पांचवे दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 316.16 करोड़ रुपए तक जा पहुंची है।

 गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड फिल्मों में छाए ‘साउथ’ के विजय सेतुपति, 50वीं फिल्म का खतरनाक पोस्टर जारी




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button