आज का राशिफल। 27 अगस्त, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज दूसरे लोगों की मदद करेंगे। कारोबारी यात्राओं के योग बन रहे हैं। नए कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दांपत्य संबंधों में मधुरता होगी। अचानक से बजट में कमी आ सकती है।
वृष
आज अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित न हों। दोपहर के बाद काम में मन नहीं लगेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
मिथुन
आज व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। अटकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कर्क
आज घर का माहौल सुखद रहेगा। आपको हाल में ही शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें।
सिंह
आज कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। फुटकर व्यापारी नए सामान की खेप मंगवा सकते हैं।
कन्या
आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं।
तुला
आज दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आएगा। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।
वृश्चिक
आज का दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। शांतिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। अपनी किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
धनु
आज आवश्यक कार्यों को दिन के तीसरे पहर में करना लाभप्रद होगा। व्यापार में स्थितियां संभलती हुई प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
मकर
आज एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की संभावना है। किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। आपके व्यवहारकुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी।
कुंभ
आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी।
मीन
आज आपके व्यवहार में आए परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। निकटस्थ मित्रों के साथ समय बिताएंगे। चुस्ती फुर्ती के लिए व्यायाम अवश्य करें। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें।