आज का राशिफल। 06 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। घर में अतिथियों का आगमन होने की संभावना बन रही है। चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। फूड बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृष
आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन
आज सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्जा आज उतारने में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे जिसका आपको लाभ भी मिलेगा।
कर्क
आज आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं, इसीलिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकते हैं। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
सिंह
आज युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नए संपर्क से आपको धन लाभ हो सकता है।
कन्या
आज विदेशों में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
तुला
आज अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें। उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक
आज अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं।
धनु
आज व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।
मकर
आज जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। मित्रों से मिलने के लिए जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ
आज धर्म-ग्रंथों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। युवा प्रेम विवाह के लिए परिजनों से चर्चा कर सकते हैं। बच्चे खेलकूद और मनोरंजन का आनंद उठाएंगे।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कुछ चिंतित रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। गले में दर्द, खराश और बुखार की समस्या हो सकती है।