राशिफल

आज का राशिफल। 08 सितंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। ऑफिस में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अचानक ऑर्डर मिल सकते हैं।

वृष

आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। गुस्सा और आवेश से आपको बचना चाहिए।

मिथुन

आज व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने का विचार बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।

कर्क

आज पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकांत में आपको समय नहीं बिताना चाहिए। सोचे हुए कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। जो भी काम करें वो सोच-समझकर करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह

आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कन्या

आज आपको किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। कोई महत्वपूर्ण केस आपको मिल सकता है। पुराने लोन को चुका सकते हैं। घर के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा।

तुला

आज मन में विकृत विचार जन्म लेंगे। अजनबियों पर भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

आज व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें। ऑफिस में लोग आपको काफी महत्व देंगे। ज्यादा चिंता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

धनु

आज व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे।

मकर

आज आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों के ट्रांसफर की चर्चा चल सकती है। दुश्मन आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपनी कार्यशैली में बदलाव करना उचित होगा।

कुंभ

आज पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। विवाहेतर संबंधों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये।

मीन

आज कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम संबंधो‍ं में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सीनियर्स के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button