आज का राशिफल। 09 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज वैचारिक मतभेदों को दूर करने के लिए अच्छा दिन है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बहूमूल्य रत्न व आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।
वृष
आज ऑफिस में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कार्य व्यवसाय में आपको बहुत दिमाग लगाना पड़ेगा। कारोबार में आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी। सगे-संबंधियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मिथुन
आज भावुक होकर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आपको व्यवसाय से बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्या को सुनें व उसे हल करने का प्रयास करें। विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं।
कर्क
आज जब तक आपको किसी पर पूरी तरह भरोसा न हो तब तक उससे अपने मन की बातें न कहें। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार बना रहे हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको लाभ कम होगा।
सिंह
आज समाज में छवि मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। आपको अपने मान-सम्मान की काफी चिंता रहेगी। मित्रों को उपहार देने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या
आज भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार की परेशानियां हल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नई तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।
तुला
आज बॉस आपको अतिरिक्त काम सौंप सकते हैं। आपके प्रति लोगों का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। आय के साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। आप काफी सारे विषयों का अध्ययन मनन कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
वृश्चिक
आज कारोबारियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। महंगे सामान को संभालकर रखें। मन में असंतोष का भाव रहेगा। यदि आवश्यक नहीं है तो लंबी यात्रा न करें। महिलाओं का काफी धन खर्च हो सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें।
धनु
आज वरिष्ठ लोगों के बीच आप काफी प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। आप जिस लक्ष्य को अर्जित करने के लिए मेहनत कर रहे थे वह आपको सहज ही प्राप्त हो जायेगा। आय के स्रोत बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।
मकर
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं। घर का वातावरण अनुशासित रखें। परिवार को समय अवश्य दें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में भूमिका निभाएंगे। मेहनत का उत्तम फल आपको प्राप्त होगा।
कुंभ
आज अपना समय अनावश्यक बर्बाद न करें। नए मित्र बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। निर्भीकता से अपना काम करते रहें। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। संतान को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
मीन
आज रिश्तों को लेकर औपचारिकता निभाने से बचें। गलत काम करने से आपको बचना चाहिए। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। धन का उधार लेन-देन न करें। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।