मनोरंजन

Fukrey 3: कॉमेडी से भरपूर 'फुकरे 3' का ट्रेलर जारी, इस बार 'भोली पंजाबन' के खिलाफ चुनाव लड़ने की चूचा ने की है तैयारी – Utkal Mail


मुंबई। वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टार फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘फुकरे-3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

फिल्म में पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा की जोड़ी सबको हंसाएगी। ऋचा चड्ढा भी बोली पंजाबन बनकर लौट आई हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए।फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 04 साल बाद 2017 में फुकरे रिटर्न रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे।‘फुकरे-3’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:- Neha Malik Photos : व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस में नेहा मलिक ने दिखाईं कातिलाना अदाएं, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button