आज का राशिफल। 15 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज नए विचारों को परखने के लिए अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियंत्रण पा लेंगे।
वृष
आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से लाभ होगा। संतान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिए। घर का माहौल अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसीलिए पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्यवाही करें।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है।
सिंह
आज मेहनत वाले कार्यों को करना उचित नहीं है। घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है।
कन्या
आज नए विचारों को खुलेमन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। युवाओं को जॉब संबंधित कॉल आ सकती है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
तुला
आज संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आप अपने काम को लेकर कुछ क्षुब्ध रह सकते हैं। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। पारिवारिक खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक
आज घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिए काफी शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
धनु
आज व्यापार बढ़ाने के लिए जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।
मकर
आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे। यदि आप कंसल्टेंसी संबंधित किसी काम से जुड़े हुए हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
कुंभ
आज यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें,बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ाएं। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है।
मीन
आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिए। विद्यार्थी अध्ययन को काफी समय देंगे। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है।