आज का राशिफल। 19 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। घर की साज-सजावट में आप काफी ध्यान देंगे।
वृष
आज व्यावसायिकों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने को लेकर तत्पर रहेगा। अनावश्यक बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शारीरिक बाधा का निवारण होगा।
मिथुन
आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है,लेकिन शाम के समय आप मनोरंजन में बिताएंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमंत्रण दे सकती है।
कर्क
आज नई कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिए।
सिंह
आज फाइनेंस को लेकर समस्या का समाधान हो जाएगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आएंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं।
कन्या
आज दिन भर की थकान दूर होगी। ऑफिस में आलस्य का अनुभव करेंगे। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। नई विधा सीखने के लिए तत्पर रहेंगे।
तुला
आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी। आप किताबें पढ़ने और मूवीज आदि को भी समय देंगे। अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
धनु
आज अपने काम को काफी परफेक्शन के साथ अंजाम देंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
मकर
आज योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसंतुष्टि का अनुभव करेंगे। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियां दूर होंगी।
कुंभ
आज अपने गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जॉब में आपको ट्रांसफर के मौके मिल सकते हैं। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति के साथ व्यवहार अच्छा करें।
मीन
आज यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है।