राशिफल

आज का राशिफल। 05 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप किसी से वादा करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

वृष

आज आपके व्यवहार में आकर्षण रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

मिथुन

आज अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ उठाएंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। किसी मित्र के साथ दुर्व्यवहार न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह

आज जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों से आपको मुक्ति मिल सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

कन्या

आज करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप से जुड़े हुए कारोबार में लाभ होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा।

तुला

आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों से धन लाभ हो सकता है। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे।

वृश्चिक

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपकी छवि खराब हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

धनु

आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। विपरीत लिंग के लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ सिनेमा और लंच के लिए बाहर जा सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित रहेंगे।

मकर

आज जॉब को लेकर आपकी स्थिति मजबूत होगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ

आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मीन

आज व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य उत्तम रहेगा। कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button