आज का राशिफल। 13 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अधूरे छोड़े हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वृष
आज जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबंध का ऑफर आ सकता है। ऑनलाइन पेमेंट के दौरान परेशानी आने की सम्भावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा।
मिथुन
आज आपको किसी समारोह से आमंत्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क
आज नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। आयात-निर्यात संबंधि कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा।
सिंह
आज बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रूख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बेहतर परिणामों के लिए स्वयं पर भरोसा रखें।
कन्या
आज लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आप लोगों के प्रति सहयोगात्मक रहेंगे। बिल्डर्स अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ाएंगे। साहित्य और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी।
तुला
आज बेहतर परिणामों के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन करने में मन नहीं लगेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन आपको बहुत कुछ ऐसा सिखाकर जाएगा जो भविष्य में आपके काफी काम आने वाला है। साहसिक और जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। कारोबार में बिक्री तेजी से बढ़ेगी।
धनु
आज तकनीकी संबंधी विधा को आप सीखने का प्रयास करेंगे। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अध्यात्म और धर्म में आप रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे। गृह निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी।
मकर
आज आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। नौकरों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
कुंभ
आज आय के स्रोतों में कमी के कारण परेशान होना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी।
मीन
आज धन की बढ़ती आवक के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। सारे काम आपके मन के अनुसार की होते नजर आयेंगे।