राशिफल

आज का राशिफल। 14 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज अपनी जिम्मेदारियों को आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कमीशन से जुड़े बिजनेस में धन लाभ होगा। कहीं पिकनिक वगैरह की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। भौतिक सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। अपने घर के कार्यों को अधिक प्राथमिकता देंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन

आज आपको लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं रखना चाहिए। शाम को किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पुरानी स्मृतियों को सोच मन कुछ व्यथित हो सकता है। बदलते मौसम को लेकर एलर्जी की समस्या होगी।

कर्क

आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नई व्यापारिक डील होने की संभावना है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें।

सिंह

आज महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। गैस और कब्ज की समस्या होगी। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कन्या

आज संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। भावना के बजाय समझदारी से काम करें। आपका मन काफी सकारात्मक व शांत रहेगा। नए उत्पादों की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। पुराने मतभेदों के सुलझने की संभावना है।

तुला

आज किसी नए प्रोजेक्ट्स में शामिल हो रहे हैं तो उसकी पूरी जानकारी लें लें। दिखावे वाले खर्चों से आपको बचना चाहिए। जॉब में बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। अपनी प्रतिभा पर बिल्कुल भी संदेह न करें। अपनी योग्यता का दुरुपयोग न करें।

वृश्चिक

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बहुत ही शानदार लाभ मिल सकता है।  नए कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। आप काफी आनंदित महसूस करेंगे। भविष्य को लेकर नई योजना बनाएंगे। घर में आनंद का माहौल रहेगा। समाज में आपका मान बढ़ेगा।

मकर

आज ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से कोई मंहगी सर्विस या मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। परिजनों के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे।

कुंभ

आज क्रोध और कड़वी भाषा के कारण आपके अपने लोग नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। समाज में आपके प्रभाव में कमी आ सकती है। वाहन तीव्र गति से न चलायें। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी।

मीन

आज व्यवसाय में नकदी की समस्या हल हो सकती है। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के बीच समर्पण भाव और प्रेम की भावना में वृद्धि होगी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button