आज का राशिफल। 19 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज संबंधों में उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का साथ मिलेगा। नई जॉब मिलने की संभावना बन रही है। सर्वाइकल का रोग उभर सकता है। महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकती हैं।
वृष
आज घर का वातावरण व्यवस्थित रहेगा। उधार लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। व्यापार में आय बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। मित्रों से कुछ अच्छे समाचार मिलेंगे। दांपत्य संबंध माधुर्यपूर्ण होंगे।
मिथुन
आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपनी प्रतिभा और योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में सफलता मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं।
कर्क
आज साझेदारी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य से काम लें। आप किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिए।
सिंह
आज अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है।
कन्या
आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। बदलते मौसम को लेकर स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। दूसरों के झगड़े आप सुलझा सकते हैं। समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल उत्तम रहेगा।
तुला
आज दिन की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। जीवनसाथी के लिए समय अवश्य निकालें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उलझे मामलों को शांतिपूर्वक निपटाने का प्रयास करें। नव विवाहित लोग पार्टी के लिए जा सकते हैं।
वृश्चिक
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है।
धनु
आज जॉब में महत्वपूर्ण फेरबदल करना उचित नहीं है। ईर्ष्यावश लोग आपके काम में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। भोजन सही समय पर अवश्य कर लें। दवाइयों पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी को लेकर चिंतित रहेंगे।
मकर
आज आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। पारिवारिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर मर्यादित रहें। करियर को लेकर परेशानियां दूर होंगी।
कुंभ
आज दिन मिले-जुले प्रभाव का रहेगा। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझ बढ़ेगी। अनजान व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहें। सत्यनिष्ठा के साथ अपना काम करें। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मीन
आज धन को लेकर परिवार में अशांति होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। चलते हुए कार्यों में अचानक बाधा आ सकती है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। सिरदर्द और रक्तचाप की समस्या हो सकती है।