राशिफल

आज का राशिफल। 08 नवंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज प्रभावशाली लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दोस्तों के बीच किसी मामले को लेकर तकरार हो सकती है। सर्वाइकल और मांसपेशियों में जकड़न की समस्या होने की आशंका है। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

वृष

आज राजनीतिक लोगों को प्रतिद्वन्द्वियों के कारण परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपसे बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। छात्रों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन

आज नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। दोस्तों के साथ आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

कर्क

आज गृहस्थ जीवन का तनाव दूर होगा। आय के स्रोत थोड़े कमजोर रहेंगे। अपने खानपान को संयमित रखें। फाइनेंस को लेकर अनावश्यक तनाव हो सकता है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

सिंह

आज व्यवसाय में सावधानी पूर्वक एग्रीमेंट करें। स्वभाव में ताजगी बनी रहेगी। उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा मन में जागृत होगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन संबंधी मामलों को लेकर अपनी नीयत साफ रखें।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र की मशीनों के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है। सोचे हुए कार्यों में विलम्ब हो सकता है। सोशल मीडिया पर गलत लोगों से दोस्ती न करें। मन की बातों को कहने में संकोच न करें। अपने व्यवहार को नियन्त्रित रखें।

तुला

आज आप दोस्तों के साथ छुट्टी का प्लान कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप चतुराई पूर्वक निर्णय लेंगे। अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज रुके हुए काम को पूरा करने में अपना ध्यान लगायें। नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। अपने सम्पर्क का आप लाभ उठा पायेंगे। धन के मामले में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।

धनु

आज वैवाहिक चर्चाओं में जल्दबाज़ी करने से बचें। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर मूल्यांकन कर सकते हैं। आपके निजी जीवन में कुछ असन्तुलन हो सकता है। गूढ़ विद्याओं और रिसर्च में बड़ी सफलता मिल सकती है।

मकर

आज बदलते मौसम को लेकर समस्या हो सकती है। शुभचिन्तकों की राय लेकर काम करना हितकारी होगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। इससे दांपत्य संबंधों में भी तनाव हो सकता है।

कुंभ

आज लोग आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर होगी।

मीन

आज अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति अवश्य लें। परिवार में शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। छिपे हुए शत्रुओं की पहचान होगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button