आज का राशिफल। 06 दिसंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। घर का माहौल अनुशासित रहेगा।
वृष
आज वायरल से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े गंभीर रहें।
मिथुन
आज संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। आय के नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे,लेकिन फिर भी विघ्न का सामना करना पड़ेगा।
कर्क
आज अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। इससे व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
सिंह
आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना चाहिए।
कन्या
आज आप कुछ रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
तुला
आज छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। भूमि संबंधित मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिए। नजदीकी लोग आपको धोखा दे सकते हैं।
वृश्चिक
आज प्रेम संबंधों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद संतुलित रखें। आपके सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा।
धनु
आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। परिवार में थोड़ा काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। घर में किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
मकर
आज व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना पड़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आध्यात्मिक चिंतन को आप काफी समय देंगे।
कुंभ
आज सोच-समझकर ही धन संबंधी निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिंतकों की सलाह को अन्यथा न लें। बनते हुए कार्यों में विघ्न आने की आशंका है।
मीन
आज दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है।