भारत

3 राज्यों के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी – Utkal Mail

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि मध्य प्रदेश के लिए मनोहर लाल खड्टर, के लक्ष्मी औऱ आशा लखे़ड़ा पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने सर्वानंद सोनवाल, अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मध्यप्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु आज केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार अब ये पर्यवेक्षक राजधानी भोपाल में सभी पार्टी विधायकों से मुलाकात कर विधायक दल की बैठक करेंगे, जिसके बाद विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मोइत्रा के मामले में विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button