धर्म

पीलीभीत: धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति, मंदिरों में हुई पूजा, लोगों ने किया दान पुण्य – Utkal Mail


पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में मकर संक्रांति का पर्व रविवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई श्रद्वालुओं ने अपनी पंरपरा को कायम रखते हुए पवित्र नदियों और तीर्थों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भगवान सूर्य की उपासना करने के बाद सुबह से ही खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

इसके अलावा अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों और पुरोहितों को खिचड़ी और ऊनी वस्त्र दान करने की धूम रही। मकर संक्रांति के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेकने के बाद अन्न और वस्त्र आदि दान किए। घरों में लोगों ने खिचड़ी खाकर पर्व मनाया। बहुत से लोगों ने गरीबों को कंबल वितरित किए तो कुछ लोगों ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर खिचड़ी भोज और भंडारे का आयोजन किया। देर शाम तक बाजार में भी भंडारों का सिलसिला चलता रहा।

शहर में मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त से ही गौरीशंकर मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर समेत जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। जहां शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। जिस वजह से दोपहर बाद तक मंदिरों में भीड़ बनी रही। मौसम खराब होने के  चलते भी दिन भर श्रद्धालुओं का आवगमन जारी रहा। गौरीशंकर मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहां संगठन के ज़िलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक वाजपेयी और  ज़िला महामंत्री दीपक शुक्ला के नेतृत्व में खिचड़ी भोज कराया गया। जहां श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की गई। 

इसके बाद संगठन के  लोगों ने खिचड़ी भोज किया। कार्यक्रम में संयुक्त बार के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ,सिविल बार के अध्यक्ष विवेक पांडेय,सेंट्रल बार के महासचिव विवेक अवस्थी,  ब्राह्मण चेतना के ज़िलाधक्ष संजय पाण्डेय, पंकज शर्मा ,आकाश नारायण पाराशर,आशीष दीक्षित,  अमित अवस्थी, पंडित जयशंकर शर्मा, समीर शुक्ला, शेखर शुक्ला, पुष्पा शुक्ला , जितेंद्र नाथ मिश्रा, महेश मिश्रा ,चंद्र प्रकाश मिश्रा, डॉ. नरेंद्र दीक्षित, चंद्रप्रकाश मिश्रा   डीजीसी सिविल हर्षवर्धन पांडे, सत्येंद्र नाथ मिश्रा मौजूद रहे। भारत स्काउट गाइड की ओर से भी स्काउट भवन पर  हवन और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहां माँ सरस्वती का पूजन किया गया।  जिसके बाद  हवन पूजन कर खिचड़ी भोज कराया गया। 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अस्था अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, अभिषेक सिंह गोल्डी,अंशुमन तिवारी,  शिवम कश्यप,अनीता मिश्रा, गोपाल,  वीर सिंह,आदि शामिल हुए  अभिषेक पांडे,  शालिनी पांडे, योगेश मौर्य,नवनीत मिश्रा,अभिषेक प्रजापति,मनोज राना  श्रुति शर्मा,सचिन पटेल,रोहित मौर्य मौजूद रहे।  इसके अलावा शहर के बल्लभनगर कालोनी, लाला लाजपत बरातघर, स्टेशन रोड, गौहनिया चौराहा, माधोटांडा रोड, कोतवाली रोड, खकरा समेत विभिन्न स्थानों पर सामूहिक खिचड़ी भोज का भंडार आयोजित किया गया।  जहां लोगों ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी का भोज किया।

आरएसएस ने किया सफाई कर्मचारियों के साथ खिचड़ी भोज
मकर संक्रांति के पर्व पर शहर के पीलीभीत बरातघर में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। ताकि भेदभाव  को खत्म किया जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सफाई कर्मचारियो को आमंत्रित किया गया। जहां आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, विभाग संघचालक ओमप्रकाश गंगवार, नगर संघचालक प्रदीप नवरंग, पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। जहां सहभोज किया गया। विभाग प्रचारक धर्मेद्र भारत  ने कहा कि सब एक समान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वंशज हैं, हम सभी समाज को एक बंधन में बांधकर राष्ट्र को पुनः विश्वगुरु के सिंहासन पर विराजमान करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।  इस मौके पर जिला प्रचारक दुष्यंत, नगर प्रचारक सोहनवीर, जिला संघचालक शिव कुमार, सह जिला संघचालक देवकी नंदन शर्मा, जिला कार्यवाह डालचंद, विभाग सेवा प्रमुख हरिओम, जिला प्रचार प्रमुख हिमांशु, नगर प्रचार प्रमुख अंशुमन मलंग, नगर कार्यवाह विवेक, सह नगर कार्यवाह अरविंद, नगर विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु कन्नौजिया मौजूद रहे।  

0377be30-bce8-4387-b250-e2413892737e

दूध दही से किया अभिषेक, पांच दीयों से हुई आरती
श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से मकर संक्रांति के पर्व हरी हर मिलन के भाव से 108 शालिग्राम भगवान के साथ एक पार्थिव शिवलिंग का पूजन 108 यजमानों के द्वारा किया गया।  पंडित शिव मोहन शास्त्री जी के नेतृत्व में वाराणसी से आए आचार्यों के द्वारा संपन्न कराया गया।  सर्व प्रथम मंगल कलश का पूजन मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्रा ने सपरिवार किया।

7b2070be-69cd-401f-84e8-0143830238fd

इसके बाद दूध दही घी शहद बूरा आदि नैवेद्य से भगवान का अभिषेक किया गया।  शालिग्राम स्वरूप में भगवान हरी और शंकर भगवान का मिलन कराया। दिव्य मंत्रों का उच्चारण से श्रद्धालु भावभुवक हो उठे। जिसके बाद पांच हजार  घी के दियो से भव्य आरती की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र  ,अतुल अग्रवाल, दीपक गोयल ,अवधेश अग्रवाल दीपू ,राजीव अग्रवाल भोला, शशांक अग्रवाल ,नीरज ,गोल्डी, आयुष ,उमेश चंद्र अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, प्रमोद पंत ,प्रदीप अग्रवाल ,पुष्पा मालपानी, ज्योति गोयल ,रश्मि अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, रुचि आदि का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 65 लाख की लागत से बनी 23 दुकानें तीन साल से हो रही कंडम, अभी तक नहीं हुई नीलामी


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button