राशिफल

आज का राशिफल। 18 जनवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है।

वृष

आज व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिए। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप नाखुश रहेंगे। धन की उधारी करने से बचना चाहिए।

मिथुन

आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको शानदार सफलता मिल सकती है। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की संभावना बन रही है। विदेश में रह रहे अप्रवासियों के लिए दिन शानदार है।

कर्क

आज आपको बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह

आज आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। धन संबंधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या

आज उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं, लेकिन आप चतुराई से आप अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों के उलझने की संभावना बन रही है। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला

आज आपके जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। संपत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सभी के सामने शेयर न करें। कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

धनु

आज सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिए विचार कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर मामले अटकने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मकर

आज घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। 

कुंभ

आज व्यवसाय में लाभ तो होगा,लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिंता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मीन

आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वंदी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button