धर्म

बरेली: 17 जुलाई से चातुर्मास…4 महीने तक मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा विराम – Utkal Mail

बरेली, अमृत विचार। 17 जुलाई से 12 नवंबर तक लगने वाले चातुर्मास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी व ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश गौड़ ने बताया कि इस दौरान नियमित पूजा-अर्चना और अनुष्ठान विधिवत होते रहेंगे।

पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी 16 जुलाई को रात 8:35 बजे से अगले दिन 17 जुलाई को रात 9:04 बजे तक रहेगी। इस दौरान चातुर्मास में होने वाले अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव प्रबोधिनी एकादशी 12 नवंबर तक चलेंगे। देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक साधु, संत और विष्णु उपासकों को चार महीनों तक सभी यम, नियम, संयम और व्रत रखने चाहिए।

पुराना शहर के पं. मुकेश मिश्रा ने बताया कि चातुर्मास में विवाह समारोह, सगाई, मुंडन, नामकरण, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान भगवान विष्णु की उपासना के साथ विशेष अनुष्ठान, मंत्र जाप, गीता का पाठ आदि करना उत्तम फलदायी होता है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button