मनोरंजन

Pushpa 2 Allu Arjun: 'पुष्पा' का एक और नया लुक आउट, अल्लू ने दिखाई लग्जरी घर-गार्डन की झलक – Utkal Mail


मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा 2- द रूल से उनका लुक रिलीज हो गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ वर्ष 2021 में प्रदर्शित हुयी थी।फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपने अवतार से फैंस का दिल जीत लिया था। 

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा- द राइज’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब वह फिल्म की सीक्वल पुष्पा 2- द रूल लेकर आ रहे हैं। पुष्पा 2- द रूल से अल्लू अर्जुन का लुक रिलीज हो गया है।

फोटो में अल्लू अर्जुन शान से ट्रक के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका स्वैग ऑन-पॉइंट है।अल्लू अर्जुन सोने की ज्वेलरी से लदे हुए हैं। अर्जुन का नया लुक देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। साउथ के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विययबालन के मुताबिक, पुष्पा 2- द रूल 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:- Bhojpuri: अक्षरा सिंह की फिल्म ‘Akshara’ का नया लुक रिलीज, डबल शेड में एक्ट्रेस ने जीता फैन्स का दिल


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button