भारत

शोपियां में आतंकवादियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, पहलगाम में राजस्थान के दंपती घायल – Utkal Mail

श्रीनगर:  जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग और शोपियां में गोलीबारी की घटना सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व सरपंच एजाज अहमद को गोली मार दी। 

घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक्स पर कहा, “आतंकवादियों ने शोपियां के हीरपोरा एजाज अहमद पर गोलियां चलायीं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। ” वहीं, अनंतनाग में आतंकवादियों ने राजस्थान के जयपुर निवासी महिला फरहा और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की। 

घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने एक्स पर कहा, “आतंकवादियों ने अनंतनाग में राजस्थान के जयपुर निवासी महिला फरहा और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। ” 

यह भी पढ़ें- सेक्स स्कैंडल मामला: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button