राशिफल

आज का राशिफल। 08 जून, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज अधिकारियों के द्वारा आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। दिन का उत्तर भाग आपके लिए शुभ रहेगा। पेपरवर्क में सावधानी रखें। विवाह से जुड़ी परेशानियों का निवारण हो सकता है। धार्मिक विषयों को लेकर आपका रुझान बढ़ेगा।

वृष

आज आप काम के बजाय अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी रखें। आज धर्म-कर्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पिता के साथ झगड़ा हो सकता है। अहंकार में आकर किसी को नीचा न दिखाएं।

मिथुन

आज किसी लक्ष्य को लेकर संकल्प ले सकते हैं। पहले किए गए प्रयासों का आपको फल मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों से अपने संबंध अच्छे रखें। आप परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रख पाएंगे।

कर्क

आज राजनीतिक लोगों को शत्रुओं से भय हो सकता है। चुपचाप शांत होकर अपना समय व्यतीत करें। विवाह संबंधी चर्चाओं के लिए समय शुभ नहीं है। आप जिन पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं, वे भी आपकी विशेष मदद नहीं कर पाएंगे।

सिंह

आज जीवनसाथी के साथ की अनबन दूर होगी,किंतु ससुराल पक्ष के लोगों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। ज्यादा भागदौड़ से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर अचानक आपको मिल सकता है।

कन्या

आज विवेकपूर्ण निर्णय लेने से आपको काफी सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। व्यवसाय में आपको सहयोगियों के ऊपर निर्भर होना पड़ेगा। दीर्घकालिक योजना बनाने के लिए समय काफी अच्छा है।

तुला

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों के साथ आप संयमपूर्वक व्यवहार करेंगे जिसके कारण संभव है कि आप किसी फंसे हुए मुद्दे को सुलझा लें। किसी गंभीर विषय को लेकर आज आप सोच-विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी त्वरित निर्णय न लें। गुप्त साधनाओं और विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी,लेकिन आपको भटकाव के बजाय अपने मूल कर्म पर अधिक ध्यान देना चाहिए। संपत्ति निवेश को लेकर आपको ध्यान रखना होगा।

धनु

आज आपको स्वजनों के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दूरस्थ मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। तकनीकी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आप किसी इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मकर

आज कानूनी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिए। लोग आपसे सहयोग लेने की अपेक्षा करेंगे। संतान को लेकर परेशानियां दूर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अति आत्मविश्वास में आ सकते हैं। किसी को कमजोर समझने की गलती न करें।

कुंभ

आज ऐसे कार्यों से बचें,जो आपका मनोबल गिराते हों। रिश्तेदारों के कारण आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें। आप किताबें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन

आज दोस्तों से आपको काफी संबल मिलेगा जिससे आपको नई शुरूआत करने की प्रेरणा भी मिलेगी। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन को सबसे ज्यादा समय देना चाहिए। आपको घूमने भी जाना चाहिए। आप अपनी गलतियों पर गहराई से विचार कर सकते हैं।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button