भारत

MP News: चिड़ियाघर से आई खुशखबरी, ग्वालियर के प्राणी उद्यान में बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म  – Utkal Mail

ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के एक प्राणी उद्यान में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें सफेद रंग का एक शावक भी शामिल है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

प्राणी उद्यान प्रभारी उपेंद्र यादव ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि शावकों और बाघिन को अलग-अलग रखा गया है तथा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्गा नाम की बाघिन ने शुक्रवार रात गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया। अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष भी दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था।

 उन्होंने बताया कि ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित प्राणी उद्यान में तीन नए शावकों के आने से बाघों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि प्राणी उद्यान में छह नर और दो मादा समेत कुल छह वयस्क बाघ हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल, गार्डर टूटने से धराशाई हुआ निर्माणाधीन ब्रिज


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button