राशिफल

आज का राशिफल। 16 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज प्रेम संबंधों में आरोप प्रत्यारोप जैसी परिस्थितियों उत्पन्न हो सकती हैं। शांतिपूर्वक विवादों को सुलझाएं। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य दांपत्य सुख में कमी का आभास हो सकता है। पारिवारिक दायत्व को निभाने की कोशिश करें। 

वृष

आज किसी साथी से मनोबल पा कर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने के योग हैं। किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के प्रति आकर्षण का भाव रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन

आज प्रेम संबंधों में निकटता आयेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी समझ विकसित होने से संबंधों में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। माता-पिता से सहयोग एवं सानिध्य पाकर खुद को अभिभूत महसूस करेंगे। 

कर्क

आज प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा। संबंधों में निकटता बढ़ेगी।  प्रेम संबंध में दांपत्य जीवन में विशेष आकर्षण रहेगा। पति-पत्नी सुखद एवं आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

सिंह

आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।  माता-पिता से प्रेम विवाह की बात करना सार्थक सिद्ध होगा। गृहस्थ जीवन में पति पत्नी एक दूसरे के प्रति विशेष आकर्षण का भाव रहेगा। 

कन्या

आज संतान के कारण मन खिन्न रहेगा। माता-पिता को लेकर परिवार में वाक युद्ध हो सकता है। आपको अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखना होगा। किसी पुराने मित्र को कोई तकलीफ होने से आपका मन अशांत बना रहेगा।

तुला

आज आपको अपने क्रोध व वाणी पर संयम रखना होगा। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। विवाह योग्य लोगों को अपनी विवाह से संबंधित कार्य में आने वाली विभिन्न बाधाओं को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति करने हेतु अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक

आज प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। अपने मित्र को कोई विशेष उपहार देंगे। जिससे आपके संबंध और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझने बढ़ेगी। अपने व्यक्तिगत मतभेदों को स्वयं हल करने की कोशिश करें।

धनु

आज मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में परस्पर मतभेद करने से तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपको नवीन दायित्व मिल सकते हैं। जिससे आप भावुक हो सकते हैं।

मकर

आज अपने खास मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच गलत फहमी हो सकती है। बातचीत के दौरान सतर्क रहें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ

आज प्रेम संबंधों में व्यर्थ तर्क वितर्क से बचें। अन्यथा बात बिगड़ जाएगी।  पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी प्रियजन का घर से दूर जाना हो सकता है।

मीन

आज साथी से प्रेम प्रस्ताव मिलने के संकेत मिल रहे हैं। पूर्व से चले आ रहे प्रेम प्रसंग में सुख एवं आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमी वर्ग में खुशियों का संचार होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से प्रेम एवं सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button