राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल । 21 जुलाई 2024 – Utkal Mail

मेष राशि

आज 21 जुलाई का दिन मेष राशि के लोगों के लिए लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। इस राशि के जातक आज लंबे समय से टल रहे कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको आपके जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। मेष राशि वाले कारोबारियों को आज व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होगा। इस राशि के जातकों को आज सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में मान सम्मान का लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के काम भी आज आप भाग लेंगे और आपके हाथों कोई पुण्य काम भी आज पूरा होगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है जिससे मन खिल उठेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज 21 जुलाई का दिन प्रगति दायक रहेगा। आपके मन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के बड़ों से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। धन कमाने के लिए किया गया काम भी आज बहुत फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों को आज व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। लंबे वक्त से फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज कारोबार के क्षेत्र में आपको नए पार्टनर भी मिल सकते हैं, जो आपको सफलता दिलाएंगे। आज आपके राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (21 जुलाई) धर्म कर्म में रुचि पैदा करने वाला रहेगा। आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको यात्रा का लाभ भी मिलेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शाम को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा की दृष्टि राशि पर रहेगी जिससे आप भावुक और उदार रहेंगे। आज आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति भी सजग रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता पिता से सहयोग और उचित परामर्श मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

आज सिंह राशि पर सितारे मेहरबान रहेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। शाम के समय आप अपने परिवार के बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। दोस्तों से भी आपको मदद मिलेगी। व्यापार में आज आपको अपने कर्मचारियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज सच्ची लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि, आज आपका मन दान-पुण्य के कार्यों में लगेगा। बीमार लोगों की सेहत में भी आज सुधार होगा। समाज में आपके कार्यों का सम्मान होगा। भाई-बहनों से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज दोस्तों और सहकर्मियों से अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज हर काम में परिवार का पूरा साथ सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आज आप कोई महत्वपूर्ण चर्चा वार्ता करेंगे जिससे आपके मन का बोझ आज काम होगा।  आपके सितारे कह रहे हैं आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। वैसे आपके परिवार में आज सुख समृद्धि आएगी। आपको आज मित्रों और संबंधियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, ससुराल पक्ष से भी आपको आज फायदा मिलने वाला है। 

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज इन्हें बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप आज प्रॉपर्टी के काम में भी अच्छी कमाई कर पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आज आप भाग ले सकते हैं। गुरु और घर के वरिष्ठों का आपको आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, बेहतर होगा कि किसी के मामले में आपको आज कुछ कहने से बचना होगा। आज आपको पितृ पक्ष से धन लाभ होने के आसार हैं।

मकर राशि  

मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आप दिन रात व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में भी आज प्रेमी के साथआपका मनोरंजक पल बितेगा। कुछ जरूरी काम पूरा हो जाने से चेहरे पर प्रसन्नता का भाव दिखाई देगा। आपको आज पड़ोसियों से मदद मिलने वाली है। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ भी मिल रहा है।

कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत ही अच्छा है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, अल्प प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं, इसलिए उनका आपको आज विशेष ध्यान रखना होगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा आज लाभदायक रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज रविवार का दिन रवि और शुक्र की युति से लाभप्रद रहेगा। आपका दिन आज सुख और वैभव के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी होगी। परिवार में आज कोई मांगलिक आयोजन भी हो सकता है। बिजनेस में आज आपको भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। खर्च के मामले में आप आज हाथ समेटकर चलेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button