राशिफल

आज का राशिफल। 25 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको व्यर्थ बहसबाजी से बचना चाहिए। इसके कारण आपसे प्रियजन नाराज हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट में सावधानी रखें। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृष

आज प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क बनने वाले हैं। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर संबंधित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का लाभ भी अवश्य उठाएंगे।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे।

कर्क

आज निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। पैरों में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है। महिलाओं को कुछ थकान महसूस होगी। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह

आज शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। आपको तनाव लेने से बचना चाहिए। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।

कन्या

आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। अपने परिजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।

तुला

आज वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाए रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ बाधाओं के साथ सफलता मिलेगी। छोटी बातों पर अनावश्यक उलझने से आपको बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमी जन की बातों का आपको बुरा लग सकता है।

धनु

आज आकस्मिक धन हानि हो सकती है। अनावश्यक यात्राओं से आपको बचना चाहिए। आप कुछ परेशान से रहेंगे। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। किसी पुुुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर

आज व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। लेनदेन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी पदोन्नति को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ

आज अपनी वक्तव्य शैली से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता का परिचय देंगे। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मीन

आज किसी पर ज्यादा निर्भरता होना उचित नहीं है। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। व्यवसाय में व्यय होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button