राशिफल

आज का राशिफल । 26 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज माता की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। आपको स्वार्थी होने से बचना चाहिए। विधिक मामले लंबित हो सकते हैं। कुछ लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं।

वृष

आज व्यापार के नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का माहौल सुकून भरा होगा। संतान की प्रगति से आपका मन प्रसन्न होगा। कारोबार में बदलाव का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित रहेगा।

मिथुन

आज भाग्य का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। अपने स्वभाव में विनम्रता का भाव हमेशा रखें। नजदीकी मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में नई गतिविधियों को शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है।

कर्क

आज आपकी वाक्शैली के लोग कायल रहेंगे। उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी संकेत बन रहे हैं।

कर्क

आज जीवनसाथी की सलाह से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रतिद्वंदियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी योग्यता को लेकर अहंकार का भाव न रखें। आप अपने निजी जीवन में दूसरे व्यक्तियों के हस्तक्षेप से नाराज हो सकते हैं।

कन्या

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। गूढ़ विद्याओं के प्रति आप रुचि लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने की संभावना बन रही है। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव कर सकते हैं।

तुला

आज कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। आपको किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। पति-पत्नी के मध्य भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। आय के नए मार्ग खुल सकते हैं। पहले की हुई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक

आज उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति की चर्चा कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें। सरकारी कार्यों में आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं।

धनु

आज छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय में नया लक्ष्य निर्धारित करने के योग बन रहे हैं। होटल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को अपने भविष्य की चिंता रहेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर

आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आकस्मिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी के बजाय गंभीरता से सोच-समझकर ही निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भोग-विलास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज विद्यार्थी नए विषयों के अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। परिवार के लोगों के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी चुगली कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव से बचने के लिए आपसी संवाद अच्छा रखें।

 मीन

आज आय के नए स्तोत्र विकसित हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कारोबार में उत्तम लाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button