राशिफल

आज का राशिफल। 1 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में आपको  बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है।

वृष

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। अनावश्यक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें। करियर को लेकर योजना बनाने  के लिए बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। आप गृहकार्य में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन

आज मानसिक शांति के लिए आप कुछ समय अकेले में बिताना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी। काम में लगन और उत्साह से काम करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि ले सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा।

कर्क

आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्या होने की संभावना है।

सिंह

आज धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नए कार्यों में आप रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से आपको  बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। प्रिय मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे।

कन्या

आज अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा। तकनीक संबंधी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

तुला

आज मित्रों के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों  को उच्चशिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए। आप काफी सारे कार्यों में एक साथ रुचि लेंगे। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

 वृश्चिक

आज गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकारने में न हिचकें। अपने दिल की बातें दूसरों से शेयर न करें। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है।

धनु

आज घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। व्यवसाय में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है।

मकर

आज लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखें। ववैाहिक जीवन में प्म भा रे व बढ़ेगा। आपकी कार्यशैली से अधिकारी बहुत प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

आज प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा गंभीरता दिखाना आवश्यक है। इससे आपको उनकी समस्याओं को समझने में आसानी होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे।

मीन

आज भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। शुभचिंतकों का निरादर न करें। आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button