राशिफल

आज का राशिफल। 2 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें। धर्म-कर्म को लेकर आपकी रुचि बढ़ेगी। उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय बिताएंगे। आपके विचारों को समाज में ख्याति मिलेगी।

वृष

आज ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें। धन-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। आडंबर की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके मन में एक साथ कई सारे विचार जन्म लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

मिथुन

आज धन कमाने के नए स्तोत्र मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में आनंद का भाव बढ़ेगा।

कर्क

आज व्यापार की परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। बुरे लोगों की संगत से बचें। मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखें। मन में निराशा का भाव रहेगा। किसी परिजन की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। शरीर में अकड़न होने की संभावना है।

सिंह

आज निजी रिश्तों को लेकर तनाव दूर होगा। दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ खबर मिलेगी। करियर में सुखद बदलाव हो सकते हैं। लक्ष्य को समय को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है।

कन्या

आज दिन की शुरुआत से ही आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में आप बदलाव का विचार बना सकते हैं। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे।

तुला

आज वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के सदस्य आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इसका दबाव भी आपके ऊपर ज्यादा हो सकता है। कारोबार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण आपको सेहत की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज अनावश्यक बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिजनों से किसी कारण बहस हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। दूसरों के बजाय अपने विचारों को अधिक महत्व दें। नजदीकी लोग आपसे व्यथित हो सकते हैं।

धनु

आज पिता आपके प्रति गर्व का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ का तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर

आज यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं तो दिन उत्तम रहेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है।

धनु

आज यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं तो दिन उत्तम रहेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है।

कुंभ

आज कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपके लिए काफी सहयोगी रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से उत्तम है। आय के कई स्तोत्र बन सकते हैं।

मीन

आज अनुभवी व्यक्ति आपका उत्तम मार्गदर्शन कर सकते हैं। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी सहयोगी कर्मचारी के ऊपर कुपित हो सकते हैं। परिवार की सुख-शांति को अपनी प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर रखें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button