राशिफल

आज का राशिफल। 08 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज सरकारी मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। यात्रा के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

वृष

आज आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

मिथुन

आज व्यवसाय में सहयोगियों के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। घर के कार्यों में ज्यादा व्यस्तता होगी। दूसरों की बातों पर तुरन्त विश्वास न करें। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

कर्क

आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। विदेश में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। कॉलेज विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। जरूरतमन्दों की मदद अवश्य करें। धार्मिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह

आज उच्च अधिकारियों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम पर नजर बनाए रखेंगे। फैशन और अभियान्त्रिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अपने बौद्धिक कौशल का परिचय देंगे। आंखों में समस्या हो सकती है।

कन्या

आज भोग-विलास के साधनों का आनन्द उठायेंगे। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। जिससे लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। धन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत शुभ है। प्रत्येक कार्य को एकाग्रता और निष्ठापूर्वक करेंगे। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

तुला

आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें। घर के बुजुर्ग लोगों से मनमुटाव हो सकता है। अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। घरेलू मामलों पर बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है। मानसिक तनाव होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक 

आज बिजनेस संबंधी यात्राओं में आपको सफलता मिलेगी। स्वयं को सिद्ध करने के कई मौके आपको मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। योग, ध्यान और व्यायाम को काफी महत्व देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

धनु

आज व्यापार में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैतृक व्यवसाय में धन लाभ होगा। दूसरों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस काम को हांथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य कर लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर

आज आय के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म को लेकर आपको रुचि लेनी पड़ेगी। मानसिक रूप से अशान्ति का अनुभव करेंगे। पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। बुजुर्ग लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

कुंभ

आज व्यापार में हानि हो सकती है। मनोबल में कमी महसूस होगी। तनाव की वजह से गैस और अपच की समस्या होने की संभावना है। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग में काफी रुचि लेंगी। गले में खराश और कफ की शिकायत हो सकती है।

मीन

आज नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मित्रों से चर्चा करेंगे। जीवनसाथी को उपहार मिल सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button