राशिफल

आज का राशिफल। 13 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आपको इससे ज्यादा प्रसन्नता होगी। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। अनावश्यक क्रोध करने की आदत से आपको बचना चाहिये।

वृष

आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

आज किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है।

कर्क

आज निजी रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है।

कन्या

आज रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला

आज कमीशन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप बेहद आनंदित रहने वाले हैं। मित्रों से लंबी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी।

धनु

आज नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दांपत्य संबंधों के लिए समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

मकर

आज दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें।

कुंभ

आज दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। संतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नए घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा।

मीन

आज आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें। आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button