राशिफल

आज का राशिफल। 15 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। 

वृष

आज अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। प्रेम संबंधों को लेकर रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।

मिथुन

आज दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। 

कर्क

आज कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नए स्तोत्र विकसित होंगे। कमीशन से जुड़े मामलों में बड़ा लाभ हो सकता है। आज का दिन बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। 

सिंह

आज अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियंत्रण पा लेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में अनुमान से अधिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे।

कन्या

आज मित्रों के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। धैर्य और संयम के साथ काम करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें।

तुला

आज आपके नए मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है। अपने मन की बातें प्रेमी जन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक

आज नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपने अधिकारियों की आज्ञा का उल्लंघन न करें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। शाम को तनाव से राहत मिलेगी।

धनु

आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी। कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। सहकर्मियों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मकर

आज अपने प्रतिद्वन्दियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी।

कुंभ

आज व्यापार में नए अनुबन्ध होने की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

मीन

आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे।बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button