राशिफल

आज का राशिफल। 20 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नए संबंधों के जन्म लेने की संभावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा। आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूरा कर लें। गठिया वात के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है।

वृष

आज कारोबार को लेकर आप काफी गंभीर प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल जबरदस्त रहेगा। मित्र आपके लिए विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जायेंगी।

मिथुन

आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ अफवाहें उड़ सकती हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने नए रूप में उभरकर सामने आ सकती है।

कर्क

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। बच्चों की पढ़ाई और एडमीशन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों को अर्जित करने में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। वाहन में खराबी आ सकती है। माता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है।

सिंह

आज कारोबार में नए साझेदारों को जोड़ सकते हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। परिजनों का भरपूर स्नेह और सहयोग बढ़ेगा। आपके नए मित्र भी बन सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप धन खर्च करेंगे।

कन्या

आज नई योजनाओं पर आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। सहकर्मियों के बीच आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। प्रोफेशनल शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार है।

तुला

आज नया मोबाइल फोन या कोई गैजेट खरीदने का विचार बनायेंगे। थोड़ी सी मेहनत से ही काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपकी उन्नति से शत्रु वर्ग हतोत्साहित होगा। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने काम पर न होने दें। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक

आज भावुकता के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। महिला घरेलू कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बड़ा वादा आज न करें। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे।

धनु

आज व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिजनों की मदद करने का प्रयास करेंगे। किसी की आलोचना से निराश न हों।

मकर

आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। व्यापार में भरपूर धन लाभ होगा।

कुंभ

आज आपका समय बहुत ही अच्छा है। घर में झगड़ा हो सकता है। अपने से छोटों को भी सम्मान दें। आप यात्रा के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है।

मीन

आज दिन का आधा भाग कठिनाई से बीतेगा। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय बर्बाद न करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने में आ सकते हैं।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button