आज का राशिफल। 21 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष
आज जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। तनाव से बचने के लिए अच्छी नींद अवश्य लें। नए परिवर्तनों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
वृष
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर थोड़े विचारशील होंगे। छात्र पढ़ाई में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम हो जायेंगे। आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।
मिथुन
आज आपको अपना मन शान्त रखने की आवश्यकता है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स में भेजा जा सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा।
कर्क
आज आपका मन शान्त रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यश और सम्मान प्राप्त होगा। आपको नए प्रकल्पों से भी जुड़ना पड़ सकता है। फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चे घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बितायेंगे।
सिंह
आज धर्म-कर्म में आप विशेष रुचि लेंगे। महिला जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मित्रों से सहयोग न मिलने के कारण परेशानी होगी। संवादहीनता के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इसीलिए आपको अपनी बात सावधानी से रखनी चाहिए।
कन्या
आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। कार्यकुशलता के कारण कार्यक्षेत्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दांपत्य संबंधों का आनन्द उठायेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।
तुला
आज आप कारोबार की बाधाओं को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके उत्तरदायित्व बढ़ेगे। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। परिजन आपसे काफी प्रसन्न रहेगे। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में अचानक विरोधी बढ़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें। बच्चों की किसी बात से बुजुर्ग लोग आहत हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में परिणाम सुखद नहीं होंगे।
धनु
आज परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। सहकर्मी आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। बेवजह गुस्से के कारण आपको कठिनाई झेलनी पड़ेगी। संपत्ति में निवेश करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है।
मकर
आज कारोबार में भाई-बहनों की मदद लेनी पड़ सकती है। आपको मनचाहा काम मिलने के योग बन रहे हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश से धन लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। नया जॉब शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है।
कुंभ
आज आपको उधार वापस लौटाना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके कुछ काम रुक भी सकते हैं। शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपके द्वारा की गयी छोटी-छोटी गलती को लोग बड़ा करके दिखाने का प्रयास करेंगे।
मीन
आज आपके विचारों का लोग सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। अटके हुए काम बनने से खुशी मिलेगी। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें।
यह भी पढ़ें- बदायूंः किशोरी के पेट में हुआ दर्द, चिकित्सक के पास ले गए तो खिसक गई मां के पैरों तले जमीन…जानिए मामला