National Sports Day : खेल मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा खेलना चाहिए – Utkal Mail
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटा खेलना चाहिए। आज यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में मंडाविया ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
My humble tribute to Major Dhyanchand Chand ji on his birth anniversary
As we celebrate the #NationalSportsDay, I extend my warm wishes to everyone who is associated with sports & is ensuring 🇮🇳’s progress as a major sporting power. Let’s all make sports a part of our daily life pic.twitter.com/u2NuLFzVDO
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 29, 2024
इस अवसर पर केन्द्रीय खेल मंत्री फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए कहा, देश के नागरिक को फिट और स्वस्थ्य रहना चाहिए। एक स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण करता है। 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को स्वस्थ्य और फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा, फिट रहने के लिए खेलों में शामिल होना जरूरी है। इसलिये सभी नागरिको को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटे खेलना चाहिए। मैं आज एक घंटा फुटबॉल खेलूंगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, “हॉकी के जादूगर” मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
साथ ही युवा एथलीटों से मिला और #EkPedMaaKeNaam अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ।#NationalSportsDay pic.twitter.com/bWgBMdVxFl— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 29, 2024
उल्लेखनीय है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।
ये भी पढे़ं : राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, कहा- खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार