मनोरंजन

गणतंत्र दिवस से पहले देखें, रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’, 24 जनवरी को होगी रिलीज – Utkal Mail

नई दिल्ली, अमृत विचारः भारतीयों की मोस्ट अवेटिड एनिमेशन फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का इंतजार अब खत्म हुआ। 24 जनवरी को फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहले इस एनिमेटेड फिल्म को 18 अक्टूबर 2024 को ‘4K’ प्रारूप में इसके मूल अंग्रेजी संस्करण के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट हैं। 

‘गीक पिक्चर्स इंडिया’ के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि वे प्रशंसकों और अन्य दर्शकों के समक्ष यह ‘‘महाकाव्य’’ पेश करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वर्ष 1993 में बनी भारतीय जापानी फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई।

यह भी पढ़ेः Actress sexual harassment case: बॉबी चेम्मनूर SIT की हिरासत में, जांच जारी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button