राशिफल

आज का राशिफल। 21 सितंबर, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज घर के लोग आपको काफी सम्मान देंगे। दोस्तों का साथ मिलने से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आपके नए मित्र बन सकते हैं। आपके सभी रुके काम आसानी से बन जाएंगे।

वृष

आज जॉब में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे उन पर नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। आपको वित्तीय लेन-देन को लेकर सावधान रहना चाहिए। आपके लिए दिन की शुरुआत कुछ परेशानी युक्त हो सकती है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपकी सुविधाए और पद दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। आपकी योजनाओं और प्रबंधन को जबरदस्त सफलता मिलती हुई दिख रही है। विवादित मामलों का मध्यस्थता से हल निकल सकता है। परिजन आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आय के नए विकल्प ढूंढ सकते हैं। परिवार के लिए अलग से समय निकालेंगे, जिससे परिजन आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है।

सिंह

आज संतान की उन्नति से मन में संतोष रहेगा। अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। इंंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या

आज अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र बने रहें। लोग आपको धोखा देकर अपने स्वार्थ के काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। आपका मन दूसरे कार्यों में बंटा रहेगा। आपके निकटस्थ सहयोगी भी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं।

तुला

आज कारोबार में उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे,जिसका लाभ आपको करियर में अवश्य मिलेगा।

वृश्चिक

आज आप विवादों से दूर शांतिपूर्वक अपना काम करने की कोशिश करें। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में अपनत्व और आत्मीयता बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नई जॉब में मिलने की अच्छी संभावना है।

धनु

आज कारोबार की सुस्ती दूर होगी। पिछले दिनों से चला आ रहा तनाव कम होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विद्वान लोगों से सलाह अवश्य लें इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मैत्री और आपसी सामंजस्य भाव बढ़ेगा।

मकर

आज शंकालु स्वभाव के कारण दांपत्य संबंधों में अनबन हो सकती है। अपनी योजनाओं को जल्दबाजी में क्रियान्वित न करें। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो उत्तम होगा। कारोबार में इच्छित लाभ न मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं।

कुंभ

आज आपके घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन उसका परिणाम सार्थक रहेगा। आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। बच्चों के करियर को लेकर समस्या दूर होगी।

मीन

आज कारोबारियों को कर्ज लेना पड़ सकता है। एलर्जी और खांसी की समस्या होने की आशंका है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। युवा लड़के गलत संगति में फंस सकते हैं।

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button