IND vs NZ 1st Test : न्यूजीलैंड ने खत्म किया 36 साल का सूखा, बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हराया – Utkal Mail

बेंगलुरु। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के पांचवें दिन (20 अक्टूबर) लंच से पहले हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय धरती पर टेस्ट जीत हासिल की। इससे पहले उसने नवंबर 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को 136 रनों से पराजित किया। भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की ये तीसरी टेस्ट जीत रही। न्यूजीलैंड को भारत में पहली टेस्ट जीत साल 1969 में नागपुर में मिली थी। तब उसने मेजबान टीम को 167 रनों से हराया था।
ये भी पढ़ें : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली अगले साल मार्च में देंगे इस्तीफा