भारत

न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार मणिपुर High Court के बने मुख्य न्यायाधीश – Utkal Mail

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश के 48 घंटे के भीतर बुधवार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया।

उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल 62 वर्ष की उम्र पूरी करने के कारण बृहस्पतिवार को पद छोड़ देंगे। शीर्ष अदालत कॉलेजियम ने 18 नवंबर को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कृष्णकुमार का नाम प्रस्तावित किया, जो वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कृष्णकुमार की पदोन्नति की घोषणा की और कहा, ‘‘मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’ न्यायमूर्ति कृष्णकुमार को सात अप्रैल, 2016 को मद्रास उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वह 21 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा का आरोप- कांग्रेस व राकांपा हैं लूट और भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button